{"_id":"609827b48ebc3ebd050e8eb4","slug":"54-deaths-5190-new-patients-found-in-24-hours-in-jammu-and-kashmir-jammu-city-news-jmu234977480","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में 54 मौतें, 5190 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में 54 मौतें, 5190 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू के बावजूद संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को 5190 संक्रमित पाए गए, वहीं 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ दिया। जम्मू संभाग में 1770 व कश्मीर में 3420 नए मामले आए हैं। जम्मू संभाग में 32 व कश्मीर में 22 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 49248 पर पहुंच गई है। हालांकि, 24 घंटों में 2423 मरीज स्वस्थ भी हुए।
जम्मू संभाग में हुई 32 मरीजों की मौतों में 18 मौतें जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुई। राजोरी के जीएमसी में चार, कठुआ जीएमसी में एक, सीडी अस्पताल जम्मू में एक, उधमपुर जिला अस्पताल में एक, जम्मू सैन्य अस्पताल में एक, ईएमसी अमृतसर में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई। चार मरीजों ने घर पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कश्मीर के स्किम्स सौरा में आठ मरीजों की मौत हुई है। एसएमएचएस श्रीनगर में छह, सीडी अस्पताल श्रीनगर में एक, बांदीपोरा और गांदरबल जिला अस्पतालों में एक-एक व अनंतनाग जीएमसी में भी एक मरीज की मौत हुई है। सीएचसी कुपवाड़ा में तीन व जीएमसी बारामुला में एक मरीज की मौत हुई।
नए मामलों की संभाग स्तर पर बात करें तो जम्मू जिले में 658, उधमपुर में 179, राजोरी में 211, डोडा में 30, कठुआ में 252, सांबा में 138, किश्तवाड़ में 32, पुंछ में 74, रामबन में 70, रियासी में 126 नए मामले आए हैं। वहीं श्रीनगर जिले में 920, बारामुला में 454, बडगाम में 508, पुलवामा में 158, कुपवाड़ा में 277, अनंतनाग में 415, बांदीपोरा में 85, गांदरबल में 135, कुलगाम में 281, शोपिया में 187 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 216932 पर पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 2726 व एक्टिव मामलों की संख्या 49248 हो गई है।