फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सीमा पर शांति, दहशत बरकरार

सीमा पर शांति, दहशत बरकरार

विज्ञापन
सीमा पर शांति, दहशत बरकरार
अरनिया। करीब दस माह से भले ही क्षेत्र की सीमा पर शांति हो, लेकिन दहशत अभी भी बरकरार है। एक सप्ताह पहले पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद दहशत में और इजाफा होना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इसी का एक उदाहरण वीरवार को भी देखने को मिला। जब शाम करीब साढ़े चार बजे रामगढ़ सेक्टर के उस पार पाकिस्तान द्वारा हवाई परीक्षण के दौरान हुए तीन धमाकों के बाद देखने को मिला, जिससे रामगढ़ सहित पूरा अरनिया सेक्टर भी दहशत से दहल उठा। रमेश कुमार, गुरिंदर सिंह, तिलक राज व पूर्णचंद आदि लोगों ने कहा कि बीते दस माह से क्षेत्र की सीमा पर दोनों ओर शांति है, जिससे हमें काफी राहत मिली, लेकिन फिर भी इस दौरान थोड़ी दहशत जरूर बनी रही। उस पर पुलवामा का आत्मघाती हमला और वीरवार शाम को रामगढ़ सेक्टर के उस पार हुए धमाकों से तो हमने सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन स्थिति स्पष्ट होने के बाद स्थगित करना पड़ा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed