फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जंब जू प्रोजेक्ट,, 10 लाख पर्यटक आएंगे पहले साल

जंब जू प्रोजेक्ट,, 10 लाख पर्यटक आएंगे पहले साल

विज्ञापन
जंब जू प्रोजेक्ट,, 10 लाख पर्यटक आएंगे पहले साल
जम्मू। राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने खानपुर, नगरोटा में निर्माणाधीन प्रतिष्ठित जंबू जू प्रोजेक्ट की रुकावटों को दूर करके प्रोजेक्ट में गति लाने पर जोर दिया है। वन विभाग की ओर से जू प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटन विभाग को वाइल्ड लाइफ पार्क में गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में सलाहकार को बताया गया कि जंबू जू के प्रोजेक्ट के लिए 121 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। इसमें पहले चरण में अनुमानित 49.71 करोड़ रुपया खर्च किया जाना है। जू का निर्माण पूरा होने पर 27 किस्म के जानवर लाए जाने हैं। जिसमें रायल बंगाल टाइगर, एशियाटिक लायन, लेपर्ड, बीयर, क्रोकोडाइल, घड़ियाल आदि शामिल हैं। इसमें सेंट्रल जू अथारिटी के मानकों के तहत कई जानवरों के लिए इनक्लोजर का निर्माण किया गया है। बैठक में मौजूदा धनराशि की स्थिति का जायजा लेने के साथ राशि जुटाने पर चर्चा की गई। सचिव पर्यटन रिग्जिन सैंमफिल ने कहा कि जंबू जू का निर्माण होने पर देश विदेश के पर्यटकों को जम्मू में आकर्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जू में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए प्रोफेशन एजेंसी से विजिटर स्टडी पर काम कराया जाए, जिसमें पर्यटकों की भीड़ बढ़ाने पर काम किया जाए। सलाहकार ने जू के विकास के लिए कंसल्ट विशेषज्ञों से इनपुट देने को कहा।
विज्ञापन

----
एक साल में 10 लाख पर्यटक
चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन सुरेश चुग ने मंगलवार को कहा कि बजट की समस्या के चलते जू के निर्माण कार्य को पूरा करने में देरी हुई। हालांकि उम्मीद है कि जून 2019 तक यह पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जू खुलने के पहले साल में करीब 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है। उन्हें सरकार से जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। पहले जू के लिए फंड सीएएमपीए के तहत मिल रहा था, लेकिन बाद में नियम बदलने पर यह बंद हो गया था। जू का निमार्ण कार्य दो चरणों में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed