{"_id":"5c0acb1cbdec2241a6447dee","slug":"51544211228-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल परियोजनाओं के लिए जारी किया जा रहा फंड: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल परियोजनाओं के लिए जारी किया जा रहा फंड: शर्मा
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने जिले में कई साल से अधर में लटकी पानी, बिजली और सड़क से जुड़े परियोजनाओं के लिए फंड जारी कर उनका काम शुरू करवाने का भरोसा दिया है। शुक्रवार को वे बिलावर स्थित अपने पैतृक गांव मूनी पहुंचे थे। यहां परिवार के साथ समय बिताने और घर में रखी गई पूजा में भाग लेने के बाद वे जम्मू लौट गए। इस दौरान जिले में अधर में लटके विकास कार्यों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं।
शर्मा ने बताया कि कठुआ जिले में सबसे अधिक दिक्कत पानी, बिजली और सड़कों की है। कंडी के इलाकों में गर्मियों के दौरान सबसे अधिक दिक्कत सामने आती है। सरकार ने एक नई इकाई बनाकर पिछले कई वर्षों से लटकी हुई पेयजल योजनाओं के लिए राशि जारी करना शुरू कर दिया है। बिजली और सड़क परियोजनाओं को लेकर भी ऐसा ही किया जा रहा है, जिससे विकास की रफ्तार में तेजी आएगी। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परियोजनाओं की वित्तीय और वास्तविक प्रगति का ब्यौरा साथ-साथ दें। इससे परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। शर्मा ने कहा कि कठुआ जिले में पर्यटन की संभावनाओं वाले अन्य इलाकों को विकसित करने पर भी काम होगा। कठुआ में माता सुकराला देवी, माता बाला सुंदरी और अन्य कई मंदिरों में पर्यटक आते हैं। इन इलाकों की सड़क सुविधाएं बेहतर होंगी तो और पर्यटक आएंगे।
फिंतर-बिलावर मार्ग पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम जल्द
राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि फिंतर-बिलावर सड़क का काम शुरू हो चुका है। इसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए राशि का अभाव था। डीसी कठुआ को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे इस सड़क की यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए राशि विभागों को जारी करेंगे। इसके साथ ही बिलावर सुकराला सड़क विस्तारीकरण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिलावर में औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर होगा काम
राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने कहा कि बिलावर में औद्योगिक क्षेत्र यदि विकसित किया जा सकता है, तो उस पर काम किया जाएगा। औद्योगिक एस्टेट बनाने के लिए यदि जमीन उपलब्ध है, तो उस पर भी काम होगा। शर्मा राज्यपाल के चौथे सलाहकार हैं जिनके पास उद्योग एवं वाणिज्य विभाग भी है। ऐसे में बिलावर में पिछले कई दशकों से लटकी औद्योगिक क्षेत्र को शुरू करने की योजना पर भी काम हो पाएगा। देवल में बाकायदा पिछले कई वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। इससे न सिर्फ क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढेंगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों का भी बेहतर विकास संभव हो पाएगा।