फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अमरनाथ यात्रियों का वाहन ट्रक से टकराया-13 घायल

अमरनाथ यात्रियों का वाहन ट्रक से टकराया-13 घायल

Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों का वाहन ट्रक से टकराया-13 घायल
उधमपुर। मलाड़ में बिरमा पुल के नजदीक वीरवार तड़के अमरनाथ यात्रा के पहलगाम के जत्थे में शामिल टैंपो चालक के नियंत्रण खोने से सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में झांसी और ग्वालियर के 13 श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा पांच बजे जत्थे में चल रहा टैंपों (जेके14बी-7250) जैसे ही बिरमा पुल के नजदीक पहुंचा तो चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक के साथ टकरा गया। जहां पर वाहन टकराए, उस जगह सुरक्षाबल व अन्य लोग मौजूद थे। उन्होेंने घायल श्रद्धालुओं को वाहन से निकाला। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल प्रशासन पहले से अलर्ट था। उधर, हादसे के बाद टैंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

तेज गति से वाहन चला रहा था चालक
अमरनाथ यात्रियों ने बताया कि चालक बहुत तेज रफ्तार में टैंपो चला रहा था। जत्थे में चलने के बावजूद वह वाहनों को ओवरटेक कर आगे बढ़ रहा था। साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने चालक को ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनीं और तेज गति से वाहन चलाता रहा। इस बीच वह अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैंपो राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक के साथ जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल होने वाले
हादसे में घायल होने वालों में गौरव यादव (20) पुत्र राजेश यादव निवासी ओरछा गेट झांसी, नरेंद्र कुमार तिवारी (28) पुत्र बाबूलाल तिवारी निवासी उन्नाव गेट झांसी, खेमराज साहू (47) पुत्र प्रभु दयाल निवासी दबराह ग्वालियर, मंजू साहु (46) पत्नी खेमराज साहु निवासी दबराह ग्वालियर, पूजा साहु (23) पुत्री खेम राज साहु निवासी दबराह ग्वालियर, बसंत लाल (47) पुत्र बृज लाल निवासी खुशीपुरा झांसी, पवन साहु (39) पुत्र रमेश साहु निवासी झांसी नजदीक पंडित वासुदेव डिग्री कालेज पीएस कोटवाली, अभिषेक साहु (39) पुत्र मुन्ना लाल निवासी उन्नाव गेट झांसी, मनोज यादव (30) पुत्र यशरथ यादव निवासी खोदान झांसी, रुपेश खारे (40) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी भट्टा गांव झांसी, अमन राजा (20) पुत्र प्रीतम निवासी लाल कुर्ती झांसी, संजय कुमार (41) पुत्र कांता प्रसाद निवासी भट्टा गांव मस्जिद वाली गली वार्ड तीन झांसी और मुरली साहु (39) पुत्र राम गोपाल साहु निवासी मेवातिपुरा उन्नाव गेट झांसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed