{"_id":"5a70c6f24f1c1b8b268b7697","slug":"51517340402-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया खेलो फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया खेलो फुटबाल प्रतियोगिता
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा खेलो इंडिया खेलो फुटबाल प्रतियोगिता वीरवार से नाज खेल मैदान पर शुरू हो जाएगी। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छह वर्ष से 19 वर्ष आय वर्ग में कुल 18 टीमें शामिल हो रही हैं। विजेता टीमें बाद में जिला स्तर पर होने वाले मुकाबलों में भाग लेंगी।
यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के स्थानीय अधिकारी मोहन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया खेलो फुटबाल प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी तक नाज खेल मैदान पर आयोजित होगी। इसमें बिलावर शिक्षा जोन से लड़कों और लड़कियों के तीन ग्रुप 6-12, 13-16 और 17-19 में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 12 लड़कों और छह लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विभाग ने तमाम तैयारियां कर ली हैं। नाज खेल मैदान को प्रतियोगिता के लिए सजाया जा चुका है। तमाम खिलाड़ियों के खाने पीने और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा व्यक्ति जीएमसी रेफर
बिलावर।
रामकोट पंचायत के बूल गांव में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग में झुलस गया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में पीएचसी रामकोट ले गए, लेकिन डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज की आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह बूल गांव के रहने वाले कालू राम के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस हादसे में कमरे के भीतर सो रहा 42 वर्षीय प्रीतमचंद पुत्र कालू राम झुलस गया।