फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   51 cases of corona infection in Bishnah, 559 vaccine

बिश्नाह में कोरोना संक्रमण के 51 केस, 559 ने लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
51 cases of corona infection in Bishnah, 559 vaccine
बिश्नाह। स्थानीय अस्पताल में शुक्रवार जांच के बाद संक्रमितों की संख्या 51 पहुंच गई है। अस्पताल में कुल 294 लोगों के टेस्ट किए गए थे। इसमें से 42 अरनिया और 9 बिश्नाह इलाके से ताल्लुक रखते हैं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 559 लोगों का टीकाकरण करवाया गया। संवाद
विज्ञापन

आरएस पुरा में 394 में से 29 संक्रमित
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में 394 में से 29 संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से घरों में आइसोलेट किया है। दूसरी तरफ 45 वर्ष की आयु से अधिक 619 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 वर्ष तक आयु के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध न होने पर दूसरे दिन भी टीका नहीं लगा। संवाद
विज्ञापन

बाजारों में पुलिस करवा रही सामाजिक दूरी का पालन
आरएस पुरा/मीरां साहिब। कस्बों में सुबह दस बजे तक बाजार खुलने पर लोगों की काफी भीड़ लग रही है। इस पर पुलिस विशेष नजर रख लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कह रही है। सब्जी और फलों की रेहड़ियों को दूर-दूर लगाए जाने और किराने की दुकानों के बाहर भी पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अरनिया में 100 के टेस्ट, 42 मिले संक्रमित
अरनिया। इलाके में 100 लोगों को टेस्ट किया गया। इसमें 42 लोग संक्रमित पाए गए। अब क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 176 पहुंच गई है। चिकित्सा टीम ने बताया कि पॉजिटिव लोग सकारात्मक सोचें, डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों का समय पर सेवन करें, फल और आहार बार बार लेते रहें। इससे उन्हें ठीक होने में मदद मिलेगी। बताया कि बाहर जरूरी होने पर ही निकलें। इस दौरान मास्क पहनें। संवाद

अखनूर में 72 लोग पाए गए संक्रमित
अखनूर। हायर सेकेंडरी स्कूल ज्यौडियां, मैरा मेंदरिया में स्वास्थ्य विभाग ने 429 लोगों की जांच की। इस दौरान 72 लोग संक्रमित पाएं गए। सभी को होम क्वांरटीन रखा गया है। अखनूर क्षेत्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिस पर लोगों में चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को जारी हिदायतें का पालन करने दिशा निर्देश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed