{"_id":"5f00ce4c8ebc3e431204a878","slug":"500-amarnath-pilgrims-will-be-allowed-daily-from-jammu-jammu-city-news-jmu213553123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से रोज 500 अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से रोज 500 अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी अनुमति
विज्ञापन
जम्मू। कोविड संकट के बीच अमरनाथ यात्रा में इस साल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिक चुनौती रहेगी। देश में कोविड महामारी के कारण इस बार बाहरी राज्यों से कोई भी डॉक्टर अमरनाथ ड्यूटी के लिए जम्मू-कश्मीर में नहीं भेजा गया है। इसके साथ कश्मीर संभाग के दस जिलों में से आठ रेड जोन में तब्दील हैं। यात्रियों के लिए यात्रा ट्रैक और अन्य स्थानों पर आइसोलेशन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इस बार जम्मू से सड़क मार्ग से प्रतिदिन 500 यात्रियों को ही आने की अनुमति दी जाएगी। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से गठित की गई सब कमेटी की बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग से एक्सेस कंट्रोल गेटों पर यात्रा के प्रभावी विनियमन को सुनिश्चित करने के लिए कहा। सुरक्षा, बचाव और आग व आपातकाल के संबंध में सभी तैनाती समय पर की जाए। एसओपी के तहत जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक यात्री का कोविड टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बालटाल से पवित्र गुफा और काली माता, इमरजेंसी एग्जिट ट्रैक संगम के विस्तार, ट्रैक पर गिरते पत्थर को रोकने, पवित्र गुफा के पास अतिरिक्त हेलिपैड का निर्माण, नीलग्राथ हेलिपैड, बालटाल व दोमेल पर सैनिटाइज टनल का निर्माण पर जानकारी ली।
यात्रा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा
मुख्य सचिव ने फुट ब्रिज, वैली ब्रिज, बालटाल बेस कैंप से दोमेल तक 1.25 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण, नीलग्राथ से बालटाल पर वैकल्पिक मार्ग पर 95 मीटर पर टायल्स निर्माण आदि की जानकारी ली। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने सामान्य व यात्रा के दौरान किए जाने वाले अतिरिक्त प्रबंधों की जानकारी दी। कहा कि यात्रा ड्यूटी में डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ के अलावा पर्याप्त दवाओं, जरूरी पदार्थों, स्लीपिंग बैग, पीपीई किट, मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यात्रा से जुड़े अन्य जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई।