फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4945 Student Participate in GNM-ANM Admission Test

Jammu News: जीएनएम-एएनएम कोर्स में दाखिले के लिए 4945 ने दिया टेस्ट, 14 परीक्षा केंद्र बने थे

विज्ञापन
4945 Student Participate in GNM-ANM Admission Test
-फोटो
विज्ञापन

- 6265 ने करवाया था पंजीकरण, 11वीं व 12वीं कक्षा के सिलेबस से आए प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में जीएनएम (जनरल नर्सिंग मिडवाइफ) और एएनएम (ऑग्जीलियरी नर्सिंग मिडवाइफ) कोर्स में दाखिले के लिए पहली बार जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बोपी) द्वारा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट लिया गया। रविवार को आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में 4945 विद्यार्थी बैठे। इसके लिए जम्मू में चार तो श्रीनगर में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए।
जम्मू में महिला कॉलेज गांधीनगर, महिला कॉलेज परेड में बने केंद्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बोपी ने पहली बार इन कोर्साें में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की है। पहले 12वीं कक्षा के अंक के आधार पर बनने वाली मेरिट के तहत विद्यार्थियों को कोर्स में प्रवेश दिया जाता था। इस बार प्रवेश परीक्षा में हासिल अंक पर बनने वाली मेरिट के आधार पर इन कोर्साें में दाखिला दिया जाएगा। 120 अंकों की प्रवेश परीक्षा के लिए 6265 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 1320 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दो घंटे की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी से 40-40 प्रश्न पूछे गए थे। सिलेबस को लेकर भी थोड़ा असमंजस रहा। सभी प्रश्न 11वीं और 12वीं कक्षा के सिलेबस से ही पूछे गए। प्रवेश परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद ही बोपी ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी।
विज्ञापन

नौ जून को इंजीनियरिंग में दाखिले की प्रवेश परीक्षा
प्रदेश के निजी व सरकारी कॉलेजों में इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा नौ जून होगी। जम्मू और कश्मीर संभाग में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश में निजी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में 2500 सीटें हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक सिर्फ 2175 ही आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed