{"_id":"5cd953a7bdec22070264b4ff","slug":"47-soldier-including-one-assistant-commandant-injured-in-clashes-in-pattan-today-in-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में सेना पर पथराव, 47 सुरक्षाकर्मी घायल, एक कमांडर को सिर में गंभीर चोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में सेना पर पथराव, 47 सुरक्षाकर्मी घायल, एक कमांडर को सिर में गंभीर चोट
Mon, 13 May 2019 04:59 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 13 May 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
सेना का काफिला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
घाटी में तैनात सुरक्षाबलों पर सोमवार को एकबार फिर पथराव किया गया। जानकारी के मुताबिक पथराव इतना भीषण था कि इस घटना में 47 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में एसएसबी का एक कमांडर भी शामिल है जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और पत्थराबाजों ने सुरक्षाबलों को बारामूला के मीरगुंड, चैनाबाल, हार्थरथ, सिंहपोरा, झील ब्रिज, कृपालपोरा और हांजीवेरा में पथराव किया है। सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में सात पत्थरबाज भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Baramulla police: 47 security personnel including one Assistant Commandant injured in clashes in Pattan today. Miscreants staged protests & pelted stones on security forces deployed on National Highway in parts of Baramulla. 7 miscreants injured; they're stable. #JammuAndKashmir
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 13, 2019