{"_id":"5ec83fbe3b3acc06e1174384","slug":"42-new-cases-36-discharges-in-jammu-and-kashmir-1492-infected-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 42 नए मामले, 36 की छुट्टी भी, अब तक 1492 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 42 नए मामले, 36 की छुट्टी भी, अब तक 1492 संक्रमित
Sat, 23 May 2020 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 May 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। प्रदेश में शुक्रवार को 42 नए मरीज सामने आए। इसमें जम्मू संभाग में बाहर से लौटे छात्र-छात्रा समेत नौ और कश्मीर में 33 मामले शामिल हैं। इसके साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 1492 तक पहुंच गया है। इसमें कुल 751 सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग में 148 और कश्मीर में 603 मामले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में आए नए पॉजिटिव मामलों में से जम्मू में दो, अनंतनाग में 2, कुलगाम में 1, श्रीनगर में 2, बांदीपोरा में 1, बारामुला में 3, शोपियां में 18, कुपवाड़ा में 3, बडगाम में 1, पुलवामा में 2, सांबा में 4, राजोरी में 2, पुंछ में 1 मामला शामिल है। इस बीच प्रदेश में शुक्रवार को 36 पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घरों को चले गए।
विज्ञापन
इसमें सांबा में 1 और कश्मीर में 35 मरीज रिकवर हुए। कश्मीर में रिकवर होने का ग्राफ बढ़ा है। प्रदेश में अब तक मिले कुल 1490 मरीजों में जम्मू में 219 व कश्मीर में 1271 हैं। कश्मीर में मिले पॉजिटिव मामलों में आधे से अधिक ठीक हो गए हैं। यानी अब तक 650 लोग ठीक हुए हैं, जबकि जम्मू संभाग में यह आंकड़ा 70 है।
विज्ञापन
जम्मू निवासी छात्र-छात्रा हाल ही में बाहर से लौटे थे
जम्मू में मिले दो मामलों में तालाब तिल्लो निवासी छात्र तथा नगरोटा निवासी छात्रा एक होटल में क्वारंटीन थे। दोनों दूसरे राज्यों से कुछ दिन पहले लौटे हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार की देर शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल भेजा गया।