फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   महामाई के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जम्मू-कश्मीर में महामाई के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 10 Apr 2019 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
महामाई के दर पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सांकेतिक तस्वीर
उधमपुर में नवरात्र के पहले मंगलवार को मंदिरों में पूजा करने के लिए सुबह व शाम के समय काफी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर माता के दर्शन किए। टी मोड़ स्थित काली माता व कई अन्य मंदिरों में शाम तक भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

मंगलवार को चौथा नवरात्र था और मंगलवार होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था।

टी मोड़ स्थित काली माता मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु लाइन में लग गए थे। इसके बाद सुबह नौ बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शाम करीब छह बजे फिर से मंदिर में कतार लगना शुरू हो गई। कुछ ऐसी ही स्थिति रैंबल स्थित काली माता मंदिर में भी थी। इसके अलावा देविका स्थित मंदिरों में भी सुबह व शाम के समय काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


सोमवार देर रात को देविका नदी के तट पर विशाल जागरण का भी आयोजन किया गया, जो मंगलवार तड़के तक जारी रही। जागरण में हिस्सा लेने के बाद श्रद्धालुओं ने देविका के मंदिरों में माथा टेका और फिर घरों को लौट गए। मंगलवार को देविकानगरी का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। हर तरफ से माता के भजन सुनाई दे रहे थे। मंगलवार को ज्यादातर लोगों ने व्रत भी रखा था। श्रद्धालुओं ने बताया कि नवरात्र में मंगलवार का पूजन व व्रत बहुत ज्यादा महत्व रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed