{"_id":"5c9e6897bdec2214757c5471","slug":"41553885335-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव मानसर झील से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का शव मानसर झील से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का शव मानसर झील से बरामद
घर से शेव कराने की बात कहकर निकला था, टैक्सी से गया था मानसर
लोकेशन ट्रैस कर बरामद किया मोबाइल फोन
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर/मजालता। संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को घर से लापता शहर के चबूतरा बाजार में रहने वाले युवक का शव पांचवें दिन शुक्रवार को मानसर झील से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और सांबा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सोमवार को आकाश बंगाथिया पिता वेद प्रकाश बंगाथिया के साथ गराही के लिए रामनगर गया था। रामनगर से लौटने के बाद शाम को घर से शेव करवाने की बात कह कर निकला, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात करीब नौ बजे घर वालों ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि थोड़ी देर में घर वापस आ रहा है, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। रात को ही परिवार के सदस्यों ने युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। मंगलवार को पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैस किया तो मानसर से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं पुलिस को जांच में पता चला कि आकाश टैक्सी से मानसर गया था। पुलिस को टैक्सी चालक ने बताया कि सिटी लाइट के बाहर से आकाश ने टैक्सी किराए पर ली थी। रात करीब आठ बजे मानसर में छोड़ कर वापस आ गया था। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत के बाद आकाश की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने मानसर झील में शव को तैरते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान आकाश बंगाथिया के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सांबा अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।