फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पहले चरण में 86.56 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

पहले चरण में 86.56 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

विज्ञापन
पहले चरण में 86.56 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
उधमपुर। पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले चरण में रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 75883 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिला कर निर्धारित लक्ष्य का 86.56 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। शेष लक्ष्य को सोमवार व मंगलवार को जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में घर घर पहुंच कर बच्चों को पोलियों की खुराक पिला कर हासिल किया जाएगा। सबसे अधिक 18629 बच्चों को खुराक टिकरी ब्लाक में पिलाई गई।
विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन अभियान के पहले दिन बच्चों को खुराक पिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 540 पोलियो बूथ स्थापित किए गए थे। डीसी पीयूष सिंगला ने जिला अस्पताल में बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर इस अभियान की शुरुआत की। इसके बाद शाम करीब पांच बजे तक 540 पोलियो बूथों में 75883 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। चीफ मेडिकल आफिसर डा. केसी डोगरा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 87667 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 75883 बच्चों को खुराक पिला कर 86.56 प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। शेष लक्ष्य को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार व मंगलवार को पूरा किया जाएगा। सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण के लिए निर्धारित व प्राप्त लक्ष्य के आंकड़े
ब्लाक बूथ निर्धारित प्राप्त प्रतिशत
टिकरी 112 22757 18629 81.86
चिनैनी 129 20082 18570 92.47
पंचैरी 59 7405 6724 90.80
रामनगर 112 20279 17294 85.28
मजालता 57 7758 6119 78.87
बसंतगढ़ 48 5886 5587 94.92
एफएचओ 23 3500 2960 84.57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed