{"_id":"5c67288fbdec22738004fa04","slug":"41550264463-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले को लेकर लोग सडको पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले को लेकर लोग सडको पर उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। पुलवामा में आतंकी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। मीरां साहिब के लोगों ने बाजार बंद कर पाकिस्तान व आतंकियाें के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मीरां साहिब बाजार कमेटी ने दुकाने बंद कर आरएस पुरा-जम्मू मार्ग को बंद कर हमले की कड़ी निंदा की। इसके अलावा पाकिस्तान का पुतला जला कर रोष जताया। मीरां साहिब बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि पाकिस्तान को छदम युद्ध से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। केंद्र सरकार को कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता अंकुश रैणा के नेतृत्व में कार्यर्क्ताओं व क्षेत्रवासियों ने सड़क बंद कर पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंकुश रैणा ने केंद्र सरकार से पाक के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की।
उधर, प्रेम नगर, कुल्लियां सहित कई स्थानों पर लोगों ने सड़कों पर उतर कर आतंकी हमले की निंदा की। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के पूर्व महासचिव सुभाष दषगोत्रा, भाजपा मीरां साहिब मंडल प्रधान अशोक चौधरी व आरएस पुरा नत्था राम, संतोख सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल कर अर्पित की श्रद्धांजलि
मीरां साहिब। बृजनगर, प्रेमनगर, कृष्णानगर और कोठे शेख के लोगों ने देर शाम कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीरां साहिब में लोगों ने मुख्य बाजार तक कैंडल मार्च निकाला।