{"_id":"5c4ff276bdec2273903315ac","slug":"41548743286-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में 12 किलो पॉलीथिन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में 12 किलो पॉलीथिन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से राजोरी, खवास, थन्नामंडी, मंजाकोट, दरहाल और त्रियाठ बाजारों में औचक छापेमारी की।
डीसी राजोरी मोहम्मद एजाज असद के निर्देश पर गठित टीम ने जिले की सभी तहसीलों में मिठाई, किराने और फलों की दुकानों, बेकरी और फास्ट फूड की दुकानों सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया। वहीं, मौके पर ही कार्रवाई करते हुए थन्नामंडी में डिफाल्टर व्यापारियों से 6300, दरहाल में 600, मंजाकेट में 2400, खवास में 4400 और राजोरी में 8200 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं, विभिन्न टीमों ने 12 किलो पॉलीथिन जब्त कर 70 किलो बासी फल और सब्जियों को भी नष्ट कर किया है।
टीमों ने मौके पर दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने, दुकान को साफ-सुथरा रखने और उपभोक्ताओं को घटिया सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए। टीमों ने जिले के 11 पेट्रोलपंप का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मापक, सिलेंडर और अन्य उपकरणों की जांच की। वहीं, पंपों में पेयजल और शौचालय सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए।