{"_id":"5a6cd9f64f1c1ba1268b6b4a","slug":"41517083126-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची बच्ची के परिजनों से मिलने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची बच्ची के परिजनों से मिलने
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर/कठुआ। आठ वर्षीय बच्ची की हत्या मामले की जांच क्राइम ब्रांच को मिलने के बाद शनिवार को ब्रांच के एडीजीपी अलोक पुरी व एसएसपी अशोक कुमार ने रसाना गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर बच्ची के परिजनों से बातचीत की। बाद में वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां से बच्ची का शव बरामद हुआ था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बच्ची के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी के बाद आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और उनकी बच्ची को इंसाफ जरूर मिलेगा। इधर कठुआ में भी नो मोर आसिफा नाम से स्थानीय युवकों ने अभियान बच्ची के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर वार्ड सात से शहीदी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। शहीदी चौक में शहीदी समारक पर बच्ची की तस्वीर के आगे कैंडल लगाकर दो मिनट का मौन रखा। शनिवार को पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में काली पट्टी लगाकर शहीदी चौक पर विरोध भी जताया। ब्यूरो