{"_id":"6600a114e187ea8bad0a42b4","slug":"41-thousand-candidates-will-appear-for-31-posts-of-patwari-for-142-posts-jammu-news-c-10-jam1006-328112-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पटवारी के 142 पदों के लिए 41 हजार उम्मीदवार 31 को देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पटवारी के 142 पदों के लिए 41 हजार उम्मीदवार 31 को देंगे परीक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजस्व विभाग में पटवारी के 142 पदों के लिए दो साल बाद 31 मार्च को परीक्षा होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसमें 41 हजार के करीब उम्मीदवार बैठेंगे। इसके लिए जम्मू और कश्मीर संभाग में 100 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए है। कश्मीर संभाग में चार जिलों में, जबकि जम्मू संभाग में सिर्फ जम्मू जिले में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
2021 में पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब 31 मार्च को पहले चरण की परीक्षा यानी उर्दू क्वालिफाइंग पेपर होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण की परीक्षा देंगे, जो ओएमआर आधारित होगी। जेकेएसएसबी ने कश्मीर संभाग के उम्मीदवारों के लिए श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम, जबकि जम्मू संभाग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ जम्मू शहर में ही परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जेकेएसएसबी ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रविवार से जेकेएसएसबी की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डॉउनलोड होना शुरू हो गए हैं।
पहले दिन वेबसाइट खुलने में आई दिक्कत, हेल्पलाइन नंबर भी रहा व्यस्त
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी के समाधान के लिए जेकेएसएसबी ने हेल्पडेस्क बनाया है। वहीं, रविवार को पहले दिन ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वेबसाइट खुलने में दिक्कत आने से उम्मीदवार परेशान रहे। बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर भी दिनभर व्यस्त आता रहा।
विज्ञापन
निगरानी कक्ष से केंद्रों पर रखी जाएगी नजर
ये उर्दू का क्वालिफाइंग परीक्षा है। इसमें 41 हजार के करीब उम्मीदवार बैठेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण हो, इसके लिए निगरानी कक्ष बनाए हैं, जहां से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
रियाज अहमद मलिक, परीक्षा नियंत्रतक, जेकेएसएसबी