फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   41 lac fraud

Jammu News: नौकरी दिलाने के नाम पर 53 युवाओं से ठगे 41 लाख रुपये, चार के खिलाफ आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
41 lac fraud
जम्मू। फर्जी रोजगार रैकेट मामले में क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है। इस फर्जी रैकेट के जरिए 41 लाख रुपये की ठगी की गई थी। साल 2014 में क्राइम ब्रांच ने इसे लेकर मामला दर्ज किया था। तब से मामले की जांच चल रही थी।
विज्ञापन

आरोपियों में अब्दुल रशीद पंडित निवासी रफियाबाद, बारामुला, जहूर अहमद भट निवासी फतेहपोरा, बारामूला, मोहम्मद अयूब मेल्लू और मोहम्मद आजम निवासी सांगला सुरनकोट, पुंछ शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अयूब मेलू निवासी पुंछ ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि अब्दुल रशीद पंडित, जहूर अहमद भट और मोहम्मद आजम ने मिलकर पुंछ जिले के 53 युवाओं से रोजगार के नाम 41 लाख रुपये ठगे हैं। क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि शिकायत करने वाला मोहम्मद अयूब भी आरोपियों में शामिल है। उसका पिता मोहम्मद आजम इस रैकेट चलाने में शामिल है। किसी बात को लेकर अयूब की बाकी लोगों के साथ अनबन हो गई और उसने इसका बदला लेने के लिए शिकायत कर दी। मगर जांच में पता चला कि अयूब भी इन लोगों के साथ रैकेट चलाने में शामिल था। उसने चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगाने के लिए युवाओं से पैसे लिए। अयूब ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने कहा था कि वह काफी प्रभावशाली लोग हैं। उसने युवाओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अयूब ने कई युवाओं से पैसे ले लिए। लेकिन बाद में न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन

ठगी के यह पैंतरे भी

बता दें कि मौजूदा समय में विदेशी में रहने वाले युवकों के अलावा बिजली बिल के नाम पर भी लोगों को ठगा जा रहा है। साइबर पुलिस जम्मू के पास हर महीने पूरे जम्मू संभाग से ऐसी 50 से ज्यादा शिकायतें आती हैं। जिसमें बिजली बिल के नाम पर ठगी हुई हो। इसके अलावा विभिन्न एप्स में पैसे लगाने और दुगने करने के नाम पर भी ठगी हो रही है। इस तरह की ठगी के शिकार होने वालों में अधिकतर युवा वर्ग शामिल हैं। जो पैसे कमाने के लिए एप्स डाउनलोड करते हैं और इसके बदले उनको चूना लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed