फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   40 degree temperature with heat in Jammu, pleasant weather in Kashmir

मौसम अपडेट: जम्मू में तपिश के साथ तापमान 40 डिग्री, कश्मीर में मौसम सुहावना, कुछ इलाकों में बारिश की आशंका

Sat, 20 May 2023 12:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 12:51 AM IST
सार

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 25.3, पहलगाम में 21.0 और गुलमर्ग में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दस सालों में मई के मौसम की बात करें तो जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तक भी गया है।

विज्ञापन
40 degree temperature with heat in Jammu, pleasant weather in Kashmir
उधमपुर में शाम के समय छाए बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू में तपिश का अहसास बढ़ा है, लेकिन संभाग के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान अभी सामान्य से थोड़ा नीचे चल रहा है। उधर, कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है।

विज्ञापन


यहां अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 23 से 26 डिग्री के बीच है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में शुक्रवार को दिन की शुरुआत साफ मौसम से हुई।
विज्ञापन


दोपहर के समय तेज धूप में निकलने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अभी थोड़ी राहत है। संभाग के मौसम में तपिश के बीच मौसम में बदलाव भी आ रहा है। इसमें राजोरी, पुंछ, कश्मीर जैसे हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 26.2, बटोत में 26.2, कटड़ा में 33.5 और भद्रवाह में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 25.3, पहलगाम में 21.0 और गुलमर्ग में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दस सालों में मई के मौसम की बात करें तो जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तक भी गया है।


लेकिन अब तक इस सीजन में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार नहीं हुआ है। इससे बिजली ढांचे पर भी अधिक लोड नहीं पड़ा है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed