सेना ने 40 घातक प्लाटून स्टैंड बाई में रखीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद सेना ने 40 घातक प्लाटून स्टैंड बाई में रखी हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार इन प्लाटून को जम्मू संभाग में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है।
ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्काल उपयोग किया जा सके। एक प्लाटून में 20 कमांडो होते हैं। उल्लेखनीय है घातक और आधुनिक हथियारों से लैस यह कमांडो विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं।
किसी भी आपात स्थिति और दुश्मन से निपटने में यह पूरी तरह सक्षम हैं। सुरक्षा एजेंसियों के रिपोर्ट के मुताबिक रियासत के कई स्थान आतंकियों के निशाने पर हैं।
आतंकियों के निशाने पर रियासत !
बताया जाता है कि एक दिन पहले राजभवन में सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के उच्च अधिकारियों की हुई सुरक्षा बैठक में सैन्य अधिकारियों ने राज्यपाल एनएन वोहरा को इसकी जानकारी दी थी।
राज्यपाल को बताया गया कि पठानकोट हमले के बाद जम्मू-कश्मीर की आंतरिक और सीमा पर सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं।
खासकर जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर में आतंकी वारदात की खुफिया रिपोर्ट के बाद सेना ने किसी भी आपात हालात में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के दिल्ली से पहुंचने से पहले स्वयं तैयारी कर रखी है।