फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   386 new cases a day, 22 in Jammu, 51 in Rajori were found infected

एक दिन में आए 386 नए केस, जम्मू में 22, राजोरी में 51 संक्रमित मिले

विज्ञापन
386 new cases a day, 22 in Jammu, 51 in Rajori were found infected
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ा है। शुक्रवार को प्रदेश में 386 नए संक्रमित मामले सामने आए। इनमें जम्मू संभाग से 96 और कश्मीर संभाग में 290 मामले सामने आए हैं। जिला जम्मू में कई हफ्तों बाद एक साथ 22 और राजोरी में 51 मामले सामने आए हैं। वहीं कश्मीर में चार मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा 159 तक पहुंच गया। घाटी में ही 144 लोग मारे जा चुके हैं। इसके अलावा 91 मरीज रिकवर हुए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 35 और कश्मीर से 56 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में 22 पॉजिटिव मामलों में से 17 ट्रैवलर हैं। अन्य वर्ग में 1 बिश्नाह, 1 ग्रेटर कैलाश, 1 कुंजवानी और दो संपर्क वाले मामले हैं। इस बीच शुक्रवार सुबह गोल पुली तालाब तिल्लो निवासी कोविड मृतक के शव का शक्तिनगर शमशानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य ही मौजूद थे।
विज्ञापन

इन जिलों में आए नए केस
श्रीनगर में 94, बारामुला में 36, कुलगाम में 33, शोपियां में 14, अनंतनाग में 11, कुपवाड़ा में 34, पुलवामा में 47, बडगाम में 6, बांदीपोरा में 8, गांदरबल में 7, कठुआ में 7, रामबन में 11, सांबा में 1, पुंछ में 2, डोडा, रियासी में 1-1 मामला सामने आया है। कुल 386 पॉजिटिव मामलों में से 66 ट्रैवलर और 321 अन्य वर्ग के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 2139 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
जम्मू। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोरोना के 2139 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमण, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 308573 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 38509 को घर पर क्वारंटीन, 3943 को अस्पताल में आइसोलेशन, 44 को अस्पताल में क्वारंटीन और 44932 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 220986 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 437928 सैंपलों में से 428040 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 9888 पाजिटिव मामलों में से 3943 सक्रिय हैं। इनमें जम्मू संभाग से 625 और कश्मीर से 3318 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग में 16 और कश्मीर संभाग में 144 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed