फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   375 labours sent their home districts

प्रशासन ने बिहार के 375 मजदूरों को बस से भेजा उधमपुर

विज्ञापन
375 labours sent their home districts
375 labours sent their home districts
पुंछ। कामकाज के सिलसिले में प्रदेश में आए और लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश सरकार उनकी मांग पर लगातार घर भेज रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन ने बिहार राज्य के 375 श्रमिकों को बसों से उधमपुर भेज दिया। मंगलवार को सभी श्रमिक ट्रेन से अपने गृह जिलों को रवाना होंगे। इसके लिए उधमपुर में भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी श्रमिकों ने इसके लिए जिला आयुक्त कार्यालय में पहले से ही आवेदन कर रखा था। सहायक श्रम आयुक्त आबिद हुसैन शाह ने बताया कि 674 मजदूरों ने घर वापसी के लिए पंजीकरण कराया था जांच के दौरान कुल 375 श्रमिक की उपस्थित हुए।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और सहायक श्रम आयुक्त आबिद हुसैन शाह ने प्रवासी श्रमिकों से बातचीत कर उन्हें रास्ते के लिए खाने के पैकेट और पानी आदि प्रदान किया। डीडीसी ने बताया कि लॉकडाउन-4 में जो प्रवासी श्रमिक घरों को लौटना चाहते हैं सरकार उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को 375 श्रमिक बसों से उधमपुर भेजे गए। सात महीने के बाद अपने घर लौट रहे चंपारण बिहार के मोहम्मद इस्माइल, इद्रीस अहमद, बेतिया के ठाकुर राम सिंह, दिनेश कुमार सिंह आदि का कहना था कि हमें आज खुशी हो रही है कि आज हम अपने घर लौट रहे हैं जिसके लिए हम सभी प्रशासन के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed