फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   342 trees were felled for the construction of flyovers.

जम्मू: इस फ्लाईओवर के लिए काटे गए सैकड़ों पेड़

Tue, 10 Feb 2015 12:03 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
342 trees were felled for the construction of flyovers.

एक तरफ प्रकृति को बचाने और पौधे लगाने की बातें की जाती हैं, दूसरी विकास के लिए इन बातों को दरकिनार कर हरे-भरे पेड़ों को काट दिया जाता है। बिक्रम चौक से महिला कालेज गांधीनगर के बीच बन रहे फ्लाईओवर के लिए 342 हरे-भरे वृक्षों की बलि दिए जाने की योजना के  अंतर्गत अब तक 263 पेड़ काटे गए हैं।

विज्ञापन


गांधीनगर कालेज के सामने 263 पेड़ अब तक काटे जा चुके हैं, जिसमें अधिकांश सफेदे के पेड़ शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक ईरा कंपनी की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर, 2013 से जारी है और इसका पूरा करने का लक्ष्य 2016 है।
विज्ञापन


फ्लाईओवर के निर्माण में 53 पिल्लर बनाए जाने की योजना है, जिसमें अब तक 18 पिल्लर तैयार हो गए हैं। 23 पिल्लरों के लिए फाउंडेशन तैयार किया गया है, जबकि गार्डर डाले जाने का काम भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बिक्रम चौक से महिला कालेज तक तैयार हो रहे फ्लाईओवर के निर्माण में जुटी ईरा कंपनी के  प्रोजेक्ट अधिकारी शक्ति सागर का कहना  है कि वन विभाग से क्लियरेंस के बाद वृक्षों का कटान करवाया जा रहा है।

होटल एशिया से गाड़ियों का रूट डायवर्ट

342 trees were felled for the construction of flyovers.

बिक्रम चौक से लेकर महिला कालेज के बीच 342 पेड़ों को काटने की योजना है, जिसमें से अब तक 263 पेड़ काटे जा चुके हैं। इसमें ज्यादातर सफेदे के वृक्ष शामिल हैं। सत्तर वृक्षों को काटा जाना बाकी है। सोशल फारेस्टरी के माध्यम से इन पेड़ों को कटवाया जा रहा है, ताकि समय रहते फ्लाईओवर का काम पूरा हो सके।

उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में होटल एशिया से गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है। इसके बारे में ट्रैफिक विभाग को सूचना दी गई है। 15 फरवरी से बैरिकेडिंग की जाएगी।

होटल एशिया से लेकर पुलिस लाइन पेट्रोल पंप तक रास्ते को बंद कर काम करवाया जाएगा, जबकि सतवारी वाली ट्रैफिक को गांधीनगर से डायवर्ट करवाया जाएगा, जबकि रोड को चौड़ा करने का काम भी साथ-साथ होगा।

दूसरी ओर 15 मार्च के बाद पेट्रोल पंप से लेकर ग्रीन बेल्ट पार्क तक के मार्ग को भी बंद करवाया जाएगा जो सात माह तक इसका रूट डायवर्ट होगा, हालांकि इसके बारे में ट्रैफिक विभाग को सूचित कर यातायात सुविधा में दिक्कत न हो, इस रूट पर चलने वाले वाहनों की दिशा के बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed