फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   34 new coronas patients found in Kashmir division and 19 in Ladakh

कश्मीर संभाग में 34 और लद्दाख में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 03 May 2020 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 May 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
34 new coronas patients found in Kashmir division and 19 in Ladakh
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के कश्मीर संभाग और लद्दाख में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ गया। कश्मीर संभाग में रविवार को 34 नए मामले सामने आए, जबकि लद्दाख में पिछले चौबीस घंटे में 19 और मामले मिले हैं। इसके बाद अब तक ऑरेंज श्रेणी में चल रहे लेह जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 701 पहुंच गया है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इसी दौरान 33 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। स्वस्थ मरीजों में 31 कश्मीर संभाग और दो जम्मू संभाग से हैं। 
विज्ञापन


जम्मू संभाग से रविवार को कोई नया सामने नहीं आया। हालांकि पिछले दो दिन में सांबा जिले में तीन मामले सामने आने से लोगों में चिंता जरूर बढ़ गई है। कुल 701 मामलों में से 640 मामले कश्मीर से हैं। जम्मू संभाग में 61 में से 53 मरीज स्वस्थ हो चुके है। अब तक 287 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामलों की संख्या 406 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लेह जिले में 18 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कारगिल के संकू गांव से एक और मामला पॉजिटिव पाया गया है। लद्दाख में अब तब 41 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 25 सक्रिय हैं। लद्दाख स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सचिव रिग्जिन सैंफेल ने बताया कि सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

17 मई तक बंद रहेंगे शिक्षा संस्थान 
जम्मू-कश्मीर में 17 मई तक सभी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से रविवार को आदेश जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed