जम्मू। पुलिस के 33वें पुलिस पब्लिक मेले के विजेताओं के लिए शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह करवाया। डीजीपी दिलबाग सिंह, पीडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष डॉ. रुबिंदर कौर ने विजेताओं को इनाम भेंट किए।
डीजीपी ने कोविड के कारण तीन साल के बाद आयोजित मेले की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। डीजीपी ने पुलिस परिवार के कल्याण के प्रति समर्पण के लिए पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की सराहना की। वहीं, प्रथम पुरस्कार के रूप में सियाज कार मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल हमीद फाफू, मोहम्मद अब्बास और शैरी मासूम अली, द्वितीय पुरस्कार में वैगन आर कार मोहम्मद मकसूद, नसीर अहमद, राकेश कुमार, सबजार अहमद, संजम सेठी और मोहम्मद अफाक को दी। सात ऑल्टो 800 कारों का तीसरा पुरस्कार प्रेम सिंह, नजीर अहमद, अब्दुल रशीद मीर, मोहम्मद आरिफ बाबा और संजय कुमार को मिला। चौथे पुरस्कार में स्कूटी जीतने वालों में सुमित राजदान, सनी पंडिता, जाविद अहमद शामिल रहे। ब्यूरो