फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   318 schools of jammu region damaged in flood

क्या जानते हैं बाढ़ से कितने स्कूल तबाह हुए

Sat, 20 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
318 schools of jammu region damaged in flood

बाढ़ से जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों को भी भयंकर नुकसान पहुंचा है। स्कूल शिक्षा विभाग स्कूलों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के लिए सरकार से विशेष पैकेज की मांग करेगा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू डिवीजन में बाढ़ से करीब 318 सरकारी स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इससे रूटीन पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


विभाग की तरफ से कई स्कूलों के लिए वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर किराए पर कमरे लिए गए हैं। पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके कई स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूली शिक्षा विभाग जम्मू के निदेशक एचआर पखरू का कहना है कि बाढ़ से जिन स्कूलों को क्षति पहुंची है, उनकी मरम्मत और नवीनीकरण के लिए सरकार को रिपोर्ट दी जाएगी और विशेष पैकेज की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। जिन स्कूलों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, वहां पर साफ सफाई के बाद कक्षाओं को लगाया जा रहा है। जहां पर पूरी तरह से इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां किराए के भवनों में पढ़ाई करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed