फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कर्फ्यू पर पांच दिन बाद ग्यारह घंटे की बड़ी राहत, खुब हुई खरीददारी

कर्फ्यू पर पांच दिन बाद ग्यारह घंटे की बड़ी राहत, खुब हुई खरीददारी

विज्ञापन
कर्फ्यू पर पांच दिन बाद ग्यारह घंटे की बड़ी राहत, खुब हुई खरीददारी
जम्मू। शहर में पांच दिन बाद कर्फ्यू में बुधवार को 11 घंटे से ज्यादा की ढील मिली बाजारों में जमकर कारोबार हुआ। मंडियां भी खुलीं। एक दिन में ही करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। किराना सामान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। मंडियां खुलने से सामान की आपूर्ति जम्मू संभाग के अन्य हिस्सों में भी हुई।
विज्ञापन

वेयर हाउस नेहरू मार्केट, नरवाल मंडी और कनक मंडी से बुधवार को आटा, दाल, चावल, तेल, आलू, प्यास जैसे खाद्य सामानों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस के जनरल सेक्रेटरी दीपक गुप्ता के मुताबिक बुधवार को मंडी से 300 से ज्यादा ट्रकों में सामान लोड होकर बाहर गया। शहर के बाहर फंसे 200 से ज्यादा ट्रक सामान लेकर मंडी पहुंचे। शाम तक करीब 300 करोड़ का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

कनक मंडी में भी दिन भर सामान लोड होकर शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में जाता रहा। कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अनूप मित्तल ने बताया कि थोक में सामान मांग अच्छी खासी रही। नरवाल मंडी से सब्जी और फलों की लोडिंग और अनलोडिंग सुबह से ही शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध, चावल, आटा, दाल की मांग अधिक रही
शहर के तमाम थोक और फुटकर किराना दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक मांग दूध, ब्रेड, आटा, दाल, चावल, तेल की रही।

शादी के लिए भी हुई खरीददारी
जिन घरों में शादियां हैं, उन्होंने बाजार खुलते खूब खरीदारी की। गांधीनगर, राजतिलक बाजार, पटेल बाजार और रघुनाथ बाजार में लोग खासतौर पर कपड़े व शादी-विवाह से जुड़े सामान लेने पहुंचे। रघुनाथ बाजार के प्रधान सुरेंद्र महाजन ने बताया कि बुधवार को औसत संख्या में खरीदार पहुंचे। लोगों को कर्फ्यू खुलने की सूचना नहीं थी। अगर लोगों को पहले ही जानकारी होती तो खरीदारों की भीड़ और भी अधिक होती।




पेट्रोल पंप भी खुले
पेट्रोल पंपों पर पूरे दिन भीड़ रही। शहर के लगभग सभी हिस्सों में पंपों पर यही हाल रहा।

एटीएम भी खुले
शहर के एटीएम भी बुधवार को खोले गए। जेके बैंक, एसबीआई समेत अन्य बैंकों के एटीएम पर लोगों ने कैश निकाला। आज से एटीएम में कैश की किल्लत भी दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed