फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सउदी अरब से लौटे युवक का शव मिला

सउदी अरब से लौटे युवक का शव मिला

विज्ञापन
सउदी अरब से लौटे युवक का शव मिला
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के ला इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक करीब एक हफ्ते पहले सऊदी अरब से लौटा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय स्थानीय निवासी युवक एजाज अहमद पुत्र अब्दुल कयूम की शव सुबह घर से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। लोगों ने तत्काल उसके परिवार व पुलिस को सूचित किया। थन्नामंडी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों के एक बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से लगता है कि युवक ने जहर खाया है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ वर्ष पहले कामकाज के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। करीब एक हफ्ता पहले ही वह सऊदी अरब से घर लौटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed