{"_id":"5c19f812bdec2257114a89e6","slug":"31545205778-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पुंछ-राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगलरोड बफलियाज से पीर की गली तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो गया है। एक-दो दिन में यातायात बहाल होने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुगलरोड पर दूसरे दिन पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की ओर से बर्फ हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान बफलियाज से पीर की गली तक मार्ग से मशीनों की सहायता से बर्फ हटाई कर यातायात योग्य बना दिया। मगर यातायात बहाल करने की अनुमति नहीं मिल पाई। डीसी राहुल यादव ने बताया कि मुगलरोड पर कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां धूप नहीं पड़ती है। वहां पर भारी मात्रा में पाला जमने से हादसों की आशंका है, जिस कारण अनुमति नहीं दी गई। मंगलवार देर शाम को लोक निर्माण विभाग ने पाला जमने वाले स्थानों पर नमक डाला है। एक-दो दिन में यातायात बहाल होने की संभावना है। गौरतलब रहे कि मुगलरोड पुंछ एवं राजोरी के लोगों के लिए कश्मीर जाने का एक मुख्य मार्ग है। जिसके खुलने का लोग इंतजार कर रहे हैं।