फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को बनाया बंधक

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को बनाया बंधक

Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को बनाया बंधक
कठुआ। बनी के डुग्गन इलाके में पनेली गांव में पिछले दिनों करंट लगने से एक व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत के बाद मंगलवार को वहां पहुंचे बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को ग्रामीणों ने गांव के ही एक ट्रांसफार्मर से बांध कर बंधक बना लिया। गांव के ही कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद इंजीनियर किसी तरह गांव से निकल पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले पनेली गांव में बिजली का करंट दौड़ने से एक व्यक्ति और दो मवेशियों की मौत हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर गांव में जायजा लेने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पहले तो अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसके बाद उसे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के साथ बांध दिया। मंगलवार की घटना के बाद बुधवार को जम्मू-कश्मीर ग्रेजुएट इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य जूनियर इंजीनियर के साथ जिला उपायुक्त से मिले और मामले की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर मोहम्मद नजीर शेख ने बताया कि सोमवार को शार्ट सर्किट की वजह से पनेली के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। इसके बाद रिवर्स करंट की वजह से ट्रांसफार्मर के नजदीक दो मवेशियों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति की भी तेज करंट दौड़ने से घर पर ही मौत हो गई। मंगलवार को मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करना था कि ट्रांसफार्मर की बिजली पूरी तरह से काटी गई है या नहीं। इसीलिए इंजीनियर गांव में गए थे। जब वे गांव में पहुंचे तो करीब सौ लोगों की भीड़ अचानक उग्र हो गई और नारेबाजी करते हुए उन्हें बिजली के ट्रांसफार्मर के साथ लगे डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स से बांधना शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मर केबल, कंडक्टर और रस्सी से बांधने के बाद भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया और कुछ लोगों ने हाथापाई भी की। उन्होंने बताया कि इस बीच वे लगातार लोगों की समझाने की कोशिश करते रहे। गांव के ही कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद इंजीनियर जैसे-तैसे जान बचाकर बनी पहुंचे और मामले की जानकारी मंगलवार को ही विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी। बुधवार को इसी मामले को लेकर जिला उपायुक्त को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने बताया कि करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed