{"_id":"5b3d16df4f1c1bc3248b479f","slug":"31530730207-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सात अमरनाथ यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सात अमरनाथ यात्री घायल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के चंद्रकोट में बुधवार सुबह तेज रफ्तार में विंगर के टेंपो को पीछे से टक्कर मारने पर विंगर में सवार चालक सहित सात अमरनाथ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। घायलों की हालत में सुधार न होने पर दो को जीएमसी रेफर कर दिया गया।
बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहा विंगर नंबर जेके20-3727 जैसे ही चंद्रकोट के बूम इलाके में पहुंचा तो अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और उसके सामने चल रहे टेंपो नंबर जेके12-0949 से टक्कर हो गई। टक्कर से विंगर में सवार अमरनाथ यात्री मीना विजय शिंदे (57), कुलदीप सिंघल (27), विजय शिंदे (64), निशा (39), सुशैल भूषण (55) विराट (42) (सभी निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश के हैं) चालक रमेश शर्मा (28) निवासी सुंदरबनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर मीना विजय शिंदे और कुलदीप सिंघल को जिला अस्पताल से जीएमसी रेफर कर दिया गया। जिस वाहन को विंगर ने टक्कर मारी उसमें भी अमरनाथ यात्री सवार थे, लेकिन इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार दुुर्घटना का शिकार हुए दोनों वाहन बिना जत्थे के चल रहे थे।