फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   31 people stranded in snowfall, airlift, patients and pregnant women involved in Kashmir

कश्मीर में हुई बर्फबारी में फंसे 31 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मरीज और गर्भवती महिलाएं शामिल

Wed, 20 Nov 2019 08:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 20 Nov 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
31 people stranded in snowfall, airlift, patients and pregnant women involved in Kashmir
सांकेतिक तस्वीर
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपुरा के एलओसी से सटे गुरेज इलाके में बर्फबारी के बाद कटे सड़क संपर्क मार्ग को लेकर बुधवार को सेना ने 31 लोगों को एयरलिफ्ट किया। सभी को बांदीपुरा और गुरेज मुख्यालय ले जाया गया। इनमें मरीज, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे।
विज्ञापन


घाटी में नवंबर के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी के चलते गुरेज का सड़क मार्ग से संपर्क कट गया था। यहां लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई थी। इससे कई लोग गुरेज में फंसे हुए थे। मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा था। 
विज्ञापन


इस पर यहां के निवासियों ने प्रशासन से उन्हें यहां से निकालने का अनुरोध किया। इसके बाद भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने साझा अभियान चलाया। 

स्नो लैपर्ड ब्रिगेड बटालियन द्वारा इस दौरान 31 लोगों को एयरलिफ्ट कर गुरेज से बांदीपुरा ले जाया गया। इसके अलावा 11 को गुरेज पहुंचाया गया। 

मरीजों को मेडिकल सुविधा दी गई
गुरेज में जितने भी मरीज फंसे हुए थे, उन्हें फौरन मेडिकल सुविधा दी गई। इसके अलावा अन्य लोगों के लिए खाने-पीने और ठहरने का इंतजाम किया गया। स्थानीय लोगों ने सेना द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed