फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   31 more including 11 SSB jawans infected in Udhampur

उधमपुर में 11 एसएसबी जवानों सहित 31 और संक्रमित, रियासी में नगर पालिका कार्यालय सील

विज्ञापन
31 more including 11 SSB jawans infected in Udhampur
उधमपुर। जिले में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के 11 जवानों सहित 31 लोग शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई है। एक सप्ताह के अंदर जिले में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में कोरोना के मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को कई सरकारी कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना के बढ़ते मामले प्रशासन की चिंता बढ़ाते जा रहे हैं। प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी परेशानी बढ़ गई है। पहले जहां सरकारी कर्मचारी और दुकानदार संक्रमित आ रहे थे तो अब सुरक्षा बलों के जवान भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वीरवार को 82 लोगों में से 37 सुरक्षा बलों के जवान संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को संक्रमित मिले 31 लोगों में 11 एसएसबी के जवान हैं और यह सभी चिनैनी में नियुक्त हैं। इन सभी के चिनैनी में ही रैंडम सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ विभिन्न सरकारी विभाग के कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों की भी रैंडम सैंपलिंग की गई। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के भी कुछ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके कोरोना टेस्ट आईटीआई कालेज में किए गए थे। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के संपर्क में रहने वाले लोगों का पता लगा कर सबको क्वारंटीन कर लिया गया है। इसके साथ ही इनके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। जम्मू के मांडा इलाके में फंदे से लटकते मिले पुजारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी मौत के बाद ही उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला है। सप्ताह के अंदर जिले में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। चार दिन से लगातार एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियासी नगर पालिका के दो कर्मी संक्रमित, कार्यालय सील
रियासी। जिला में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नगर पालिका रियासी के दो कर्मचारियों सहित 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नगर पालिका के कर्मियों के संक्रमित होने के बाद कार्यालय को अगले दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। शुक्रवार को पूरे कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका के दोनों कर्मचारियों को आइसोलेशन में रखा गया है। चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए अब कार्यालय हालात को देखकर ही सोमवार को खोला जाएगा। इसके अलावा तहसील कार्यालय को भी शुक्रवार को सैनिटाइजर किया गया।
किश्तवाड़ में 35 और लोग कोरोना पॉजिटिव
किश्तवाड़। किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं। इस सभी के रैपिड टेस्ट लिए गए थे। सभी मामले स्थानीय लोगों के हैं। इसके अलावा 25 लोग स्वस्थ होकर घर भी चले गए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 792 पहुंच गया है। इनमें से अभी तक 389 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 400 है। इसके अलावा 3 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। उधर, किश्तवाड़ में आज लगभग सभी दुकाने बंद रही, जबकि वाहन आदि चलते रहे। पोस्ट ऑफिस मालीपेठ से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक कल यानि शनिवार को सभी दुकानें खुल जाएंगी।

रामनगर में भी नौ लोग कोरोना की चपेट में
रामनगर। कस्बे के टाऊन हॉल परिसर में कोविड़-19 की टेस्टिंग के लिए शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के कुल 90 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वस्थ्य विभाग की टीम द्वारा उन्हें जरूरी निर्देश देकर होम आइसोलेट रहने के लिए फौरन घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed