फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   30 wooden residential sheds damaged due to fire in Parimpora

Jammu News: पारिमपोरा में आग लगने से 30 लकड़ी के आवासीय शेड को पहुंचा नुकसान

Mon, 02 Oct 2023 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 02 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
30 wooden residential sheds damaged due to fire in Parimpora
श्रीनगर। पारिमपोरा इलाके में रविवार सुबह आग लगने से करीब 30 छोटे लकड़ी के आवासीय शेड को नुकसान पहुंचा है। यह घटना अलसुबह करीब सवा चार बजे की है। श्रीनगर में स्थापित नियंत्रण कक्ष को पारिमपोरा में आग लगने की घटना के बारे में सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उनके घटनास्थल पर पहुंचने तक करीब तीस छोटे लकड़ी के आवासीय शेड में आग फैल चुकी थी। त्वरित कार्रवाई के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक शेड क्षतिग्रस्त हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed