फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 women including minor arrested in double murder in jammu

जम्मू में हुए दोहरे हत्याकांड में नाबालिग समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
3 women including minor arrested in double murder in jammu
जम्मू। संजयनगर के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में एक नाबालिग लड़की सहित तीन और आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। 19 अगस्त को पारिवारिक विवाद में संजयनगर में दामाद के घर में घुसकर धारदार हथियार से अपने समधी, समधिन और दामाद पर हमला किया था। इसमें दामाद और समधिन की मौत हो गई थी। घटना के मुख्य आरोपी को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है। अब आरोपी की पत्नी और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार और सीसीटीवी फुटेज के हार्ड ड्राइवभी बरामद कर लिया गया है, जिसे आरोपी घटना के बाद लेकर भाग निकला था। मामले की जांच कर रही एसआईटी को मिले सुराग के आधार पर गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि 19 अगस्त को अकाली कौर सिंह नगर निवासी पोपिंदर सिंह ने अपने दामाद के संजय नगर स्थित घर में घुसकर उसके परिवार के सदस्यों पर हमला किया था। इसमें दामाद अमनदीप सिंह, उसके पिता राजिंदर सिंह तथा माता शकुंतला कौर घायल हो गई थीं। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शकुंतला ने दम तोड़ दिया। अगले दिन अमनदीप की भी मौत हो गई। इस प्रकार इस घटना में दो लोगों की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी पोपिंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी को कुछ अहम सुराग हाथ लगे। इस आधार पर दोहरे हत्याकांड में तीन और लोगों के सह आरोपी होेने का पता चला। इस आधार पर मुख्य आरोपी की पत्नी जसवंत कौर, बेटी गुरमीत कौर (अमनदीप की पत्नी) तथा पोपिंदर की नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed