फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 militants killed in an encounter between militants in tangdhar sector

एलओसी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 3 आतंकी ढेर

Sun, 31 May 2015 09:51 PM IST
Updated Sun, 31 May 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
3 militants killed in an encounter between militants in tangdhar sector

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर सेना ने 15 घंटे से भी अधिक देर चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, अभी तक शव बरामद न होने से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सेना ने पूरे इलाके को घेरे में लिया हुआ है।  

विज्ञापन


कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हथियारों की भारी-भरकम खेप के साथ घुसपैठ कर रहे करीब एक दर्जन आतंकियों की सेना के सतर्क जवानों के आगे एक न चली। सनद रहे कि, अमरनाथ यात्रा नजदीक आने के साथ ही आतंकी हरकतों में एकाएक तेजी आ गई है।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता बृजेश पांडे के अनुसार भारी हथियारों से लैस आतंकी रात के अंधेरे में एलओसी लांघकर भारतीय सीमा में घुस आए। तड़के चार बजे सेना ने आतंकियों को घेरे में ले लिया। इसी दौरान सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाते हुए आतंकी तंगधार इलाके के तीन घरों में घुस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोगों को बंधक बनाया

3 militants killed in an encounter between militants in tangdhar sector

ये घर ब्रिगेड हेडक्वार्टर से मात्र 200 गज दूर हैं। आतंकियों ने खुद को घिरा पाकर घरों में मौजूद महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों पर धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी।

मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। एसपी कुपवाड़ा राहुल मलिक ने बताया कि सभी बंधकों को सकुशल छुड़ा लिया गया है। तीन घरों में चार-पांच आतंकियों के अभी भी मौजूद होने की आशंका है। मुठभेड़ अभी जारी है।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के भीतर कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में यह घुसपैठ की दूसरी कोशिश है। 25 मई को घुसपैठियों से मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक आतंकी ढेर कर दिया गया था।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर संकट

3 militants killed in an encounter between militants in tangdhar sector

श्री अमरनाथ यात्रा के आरंभ होने में मात्र एक माह बचा है। सुरक्षा एजेंसियों को लगातार ऐसे इनपुट मिल रहे हैं कि आतंकी यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसी मंशा से असलहा जमा करने की भी कोशिश हो रही है।

पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई कोशिशों को नाकाम किया जा चुका है। 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने भी घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आने की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि एजेंसियों से इनपुट मिले हैं कि आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए सीमा और एलोसी पार लांचिंग पैड पर तैयार बैठे हैं।

बढ़ती आतंकी वारदात को ध्यान में रखते हुए डीजीपी के राजेंद्रा ने भी सैन्य और अर्द्धसैनिक बल के उच्चाधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर आतंकियों से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed