फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2664 foreigners took citizenship of India in four years, information received through RTI

चार वर्षों में 2664 विदेशियों ने ली भारत की नागरिकता, आरटीआई के जरिए मिली जानकारी

Sat, 22 Aug 2020 03:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
2664 foreigners took citizenship of India in four years, information received through RTI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले चार वर्षों में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 2664 विदेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई है। इसमें पाकिस्तान टॉप पर है। इसके 77 फीसदी लोगों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त की। जम्मू निवासी रमन शर्मा की ओर से लगाई गई आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


आरटीआई में बताया गया कि 43 देशों के 2664 लोगों ने भारतीय नागरिकता ली। इसमें पाकिस्तान के 2063 व 188 अफगानी हैं। बांग्लादेश के 97 लोग हैं। 2020 में अब तक 328 पाकिस्तानी, एक अफगानी और एक बांग्लादेशी को नागरिकता मिली।
विज्ञापन


जानकारी में यह भी सामने आया है कि बड़े देशों के लोगों ने भी भारतीय बनने में रुचि दिखाई है। अमेरिका के 59, ब्रिटिश के 19, मलेशिया के 19, सिंगापुर के 13, जर्मनी 6, आस्ट्रेलिया के 4, फ्रेंच 3, इटली के 3, चीन के दो, इजरायल के एक और रशिया के एक नागरिक ने भी भारतीय नागरिकता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 2011 से लेकर 2016 तक 5477 विदेशी लोगों ने भारत की नागरिकता ली है। इसमें 2157 पाकिस्तानी, 1461 स्टेटलेस, 918 अफगानी, 218 बांग्लादेशी, 108 श्रीलंकाई, 66 ईरानी, 164 इंग्लैंड, 61 अमेरिकन व्यक्तियों ने नागरिकता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed