फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   250 crore heroin recovered from POK

पीओके से आई 250 करोड़ की हेरोइन बरामद, कुपवाड़ा से सेबों के ट्रक में लेकर आया था चालक

Wed, 07 Nov 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 07 Nov 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
250 crore heroin recovered from POK
heroin - फोटो : फाइल फोटो

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पीओके से आई 250 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। इसे सेबों के ट्रक में छिपाकर पंजाब भेजा जा रहा था। पकड़े गए ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। एनसीबी ने सूचना मिली थी की कश्मीर से नरवाल मंडी आ रहे सेबों के ट्रक में हेरोइन रखी गई है। इसी आधार पर ट्रक जेके 09ए 8777 को हाईवे पर रोक लिया। तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशे की खेप मिली। बरामद हेरोइन 50 किलो के करीब है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 250 करोड़ बताई जा रही है।  

विज्ञापन


टीम ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद ट्रक चालक अब्दुल क्यूम पुत्र अब्दुल गनी निवासी कुपवाड़ा को हिरासत में ले लिया गया। उससे जानकारी ली जा रही है कि ट्रक को कहां से लोड किया गया और कहां पहुंचाया जाना था। 
विज्ञापन


रूटीन सामान के आड़ भेजा जा रहा नशा 
पूछताछ में पता चला कि कश्मीर का एक बड़ा नेटवर्क नशे की खेप को पंजाब तथा देश के कई राज्यों में पहुंचाता है। सीमा पार से भेजी जाने वाली हेरोइन को ट्रकों में रूटीन सामान की आड़ में भेजा जाता है। फिलहाल इस बारे में अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं बताया जा रहा लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस माल की सप्लाई से आने वाले पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद में भी किया जाता है। एनसीबी तथा पुलिस अब संयुक्त रूप से इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में लगी हुई है। उसके बाद कश्मीर में भी छापा मारकर इस नेटवर्क के सदस्यों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed