{"_id":"5dd149128ebc3e54ee7984c1","slug":"25-thousand-were-blown-from-the-purse-of-a-woman-jammu-kashmir-police-remained-a-spectacle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला के पर्स से 25 हजार उड़ाए, तमाशबीन बनी रही जम्मू-कश्मीर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला के पर्स से 25 हजार उड़ाए, तमाशबीन बनी रही जम्मू-कश्मीर पुलिस
Sun, 17 Nov 2019 06:50 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 17 Nov 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में आंसू और चेहरे पर बेचैनी। एक बच्ची गोद में दूसरी की उंगली पकड़े हुए एक महिला बीच परेड चौक पर रविवार को मदद के लिए पुलिस कर्मियों के सामने गिरगिरा रही थी। वह पुलिस वाले से बता रही थी कि उसके पर्स से किसी ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। लेकिन पुलिस कर्मी ने तुरंत मदद के बजाय महिला से ही सवालों की झड़ी लगा दी। फिर कहा कि यह उसका क्षेत्राधिकार नहीं। सामने दूसरा पुलिस वाला खड़ा है, उसको जाकर बताओ।
दरअसल, परेड से राजतिलक रोड पर एक महिला रविवार को खरीददारी करने आई थी। महिला ने बताया कि जिस दुकान पर वह शॉपिंग कर रही थी, वहीं पर एक महिला चूड़ियां बेच रही थी। वह दुकानदार को सामान खरीदने के बाद पैसे देने लगी तो देखा कि बैग से 25 हजार रुपये गायब थे। आधार कार्ड और अन्य जरूरी कार्ड भी नहीं थे। न ही चूड़ियां बेचने वाली महिला मिली।
महिला रोती हुई परेड चौक पर आई। सामने खड़े पुलिस कर्मियों के पास गई। पुलिस कर्मियों ने महिला की बात सुनने के बजाय उससे ही सवाल करने शुरू कर दिए। यही नहीं, पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ मौके पर जाने के बजाय उसे पुलिस चौकी ले जाकर पहले शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला से कहा कि कार्रवाई हो जाएगी।
विज्ञापन
हैरानी की बात तो यह है कि परेड चौक पर रविवार दिनभर क्षेत्र के डीएसपी, बस स्टैंड के एसएचओ, पक्का डंगा के एसएचओ, परेड पुलिस चौकी प्रभारी सब मौजूद थे। बावजूद इसके दिनदहाड़े महिला के पैसे चुराए गए और महिला मदद के लिए दरबदर होती रही। महिला ने बताया कि वह रामगढ़ की रहने वाली है।