फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   24 boxes of explosive missing security agencies alert raids

विस्फोटक की 24 पेटी गायब होने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कई जगह छापे

Mon, 22 Jul 2019 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
24 boxes of explosive missing security agencies alert raids
explosive spark, demo - फोटो : अमर उजाला

माइनिंग में ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली विस्फोटक सामग्री की 24 पेटियां गायब होने के बाद रविवार को कई स्थानों पर छापामारी की गई। सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन


विस्फोटक की 24 पेटियों के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क करने के साथ ही सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन


आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। सभी स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान या टिप्पणी जारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोटक सामग्री गायब होने के मामले को इसलिए भी गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि इस साल 14 फरवरी में पुलवामा में सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमले में आरडीएक्स से भरी कार का इस्तेमाल किया गया था। 


इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। हमले के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षा बलों के काफिला गुजरने के दौरान दो दिनों बुधवार व रविवार को सुबह से शाम तक आम वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई थी। बाद में धीरे-धीरे सरकार ने चरणबद्ध तरीके से पाबंदी हटा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed