फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   24 areas of Jammu and Kashmir declared Red Zone due to Corona virus

कोरोना वायरसः जम्मू-कश्मीर के 24 इलाके रेड जोन घोषित, लखनपुर से भी प्रवेश बंद

Tue, 31 Mar 2020 03:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/कठुआ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Mar 2020 03:21 AM IST
सार

- केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद प्रदेश में इमरजेंसी के लिए चलाई अंतर जिला बस सेवा भी बंद
- लखनपुर से लद्दाख तक लॉकडाउन, बिना परमिट चल रहे वाहनों को भी जब्त करने के निर्देश 
-  लखनपुर के क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए लोगों का आंकड़ा 6 हजार को पार 

विज्ञापन
24 areas of Jammu and Kashmir declared Red Zone due to Corona virus
लॉकडाउन की वजह से श्रीनगर में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोराना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते जम्मू-कश्मीर के करीब 24 इलाकों को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इन इलाकों में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। ये वो इलाके हैं, जिनमें कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं या यहां कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। 

विज्ञापन


राजोरी और पुलवामा के बाद सोमवार को शोपियां और जम्मू के तीन इलाके भी रेड जोन घोषित कर दिए गए हैं। केंद्र के निर्देशों के बाद जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर को भी सील कर दिया गया है। जरूरी सामान के वाहनों के अलावा यहां से अन्य गाड़ियों समेत लोगों का प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है। अभी तक 14 दिन क्वारंटीन की शर्त पर लोग लखनपुर से ही प्रवेश कर पा रहे थे, लेकिन सोमवार से पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ इमरजेंसी के लिए एसआरटीसी की ओर से जम्मू से शुरू की गई अंतर जिला बस सेवा भी रोक दी गई है। कई जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिना परमिट चल रहे वाहनों को जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर ने प्राइवेट वाहनों में बिना परमिट जा रहे जा रहे लोगों को 14 दिन के क्वारंटीन में भेजकर गाड़ियां जब्त करने को कहा है। जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान ने शहर के बाहरी इलाके भठिंडी, सुंजवां और गुज्जर नगर इलाके में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन क्षेत्रों से किसी को भी बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस को इस आदेश का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। जानीपुर के भवानी नगर क्षेत्र में भी लाकडाउन और सख्त किया गया है। उधर, पिछले 48 घंटों के भीतर प्रदेश में आए और लखनपुर के क्वारंटीन सेंटर में भेजे गए लोगों का आंकड़ा छह हजार को पार कर गया है। प्रशासन की ओर से निजी स्कूलों से लेकर शिक्षण संस्थानों की इमारतों, राधा स्वामी सत्संग भवन, कॉलेजों आदि को क्वारंटीन सेंटर में बदला जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेकेएसआरटीसी ने बंद की बस सेवा  

शहर में लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों लोगों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई अंतर जिला बस सेवा जेकेएसआरटीसी ने बंद कर दी है। सात जिलों के लिए शुरू की गई बस सेवा बंद होने से स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। जो यात्री यहां पहुंचे थे उन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया। इस बीच, जम्मू से सांबा के लिए 11 बसों में लोगों को भेजा गया। यह सभी राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे। पिछले एक सप्ताह में जेकेएसआरटीसी ने विभिन्न जिलों के लिए 1000 से ऊपर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है।   
 

इन इलाकों को किया गया रेड जोन घोषित

जम्मू:  भठिंडी, सुजुवां व गुज्जर नगर
राजोरी: सरोला, देहरीदारा, मंगल नार, गंभीर मुगला और कोटली
शोपियां:  सिदो और रामनगरी गांव
पुलवामा: खगाम, संगरवानी, अबहामा, गुड़गांव, चंदगाम, पिंगलेना और परगाम गांव
उधमपुर: मगैनी और क्रिमची
गांदरबल: वासकुरा
बांदीपोरा: पारे मोहल्ला, चंदरजीर, बतागुंड, एसके बाला (हाजिन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed