फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22 people defeated the epidemic in Reasi

रियासी में 22 लोगों ने महामारी को दी मात

विज्ञापन
22 people defeated the epidemic in Reasi
रियासी। जिले में रविवार का दिन काफी राहत भरा रहा है। रविवार को जहां जिले में केवल पांच ट्रैवलर्स ही संक्रमित मिले हैं, जिन्हें कटड़ा रेलवे स्टेशन से वापस भेज दिया है। इसके अलावा जिलेभर से कोई नया संक्रमण का मामला नहीं मिला है। इसके साथ ही 22 और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। रियासी में मौजूदा समय में केवल 27 मामले ही शेष हैं।
विज्ञापन

रविवार को बाइस लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। वहीं, मां वैष्णो के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंच पांच यात्री संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रेलवे स्टेशन से ही लौटा दिया गया है। जिले में कई दिनों से संक्रमण के मामलों में काफी कमी पाई गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी, पौनी, कटड़ा और माहौर से संक्रमण के मामले आना बंद हो गए हैं। बावजूद इस के भी जिला प्रशासन ने एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने जहां शनिवार को म्यूनिसिपल कमेटी के अंतर्गत सभी दुकानों को खोलने के निर्देश दिए थे, वहीं रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों को सुबह छह से शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed