फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   22,000 Kashmiri Pandits started getting free ration, linked to NFSA

जम्मू-कश्मीर: 22 हजार कश्मीरी पंडितों को मिलने लगा मुफ्त राशन, हजारों विस्थापित परिवारों को मिलेगा फायदा

Sun, 19 Apr 2026 11:15 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 19 Apr 2026 11:15 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 22 हजार विस्थापित कश्मीरी पंडितों को मुफ्त राशन मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
22,000 Kashmiri Pandits started getting free ration, linked to NFSA
जगती में राशन वितरण कार्यक्रम के दाैरान राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) से जुड़े 22 हजार विस्थापित कश्मीरी पंडितों को मुफ्त राशन मिलना शुरू हो गया है। शनिवार को राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद कारवानी ने प्रवासी टाउनशिप जगती में पात्राें के बीच वितरण शुरू किया। उन्होंने विस्थापितों से अनुरोध किया है कि वह जल्द ई-केवाईसी पूर्ण कराएं ताकि सभी को मुफ्त राशन मिले। केंद्र सरकार की मंशानुरूप पिछले दिनों जम्मू संभाग में रहने वाले विस्थापित कश्मीरी पंडितों की बायोमीट्रिक पहचान शुरू हुई थी। प्रवासी टाउनशिप जगती, नगरोटा, पुरखू और मुट्ठी समेत अन्य जगहों पर रहने वाले विस्थापितों के परिवार के एक-एक सदस्य की ई-केवाईसी की गई। परिवार का कोई सदस्य अगर प्रदेश से बाहर रहता है तो उसके बारे में परिजन से पूर्ण लिखित विवरण लिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद कारवानी के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जम्मू के निदेशक राजेश कुमार शावन जगती टाउनशिप पहुंचे। करीब 150 लोगों को राशन सौंपा। परिवार के एक सदस्य को 11 किलो राशन दिया गया जिसमें नौ किलो चावल और दो किलो आटा शामिल है। साथ ही प्रति परिवार एक किलो चीनी मुफ्त में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed