{"_id":"5c8019c0bdec22141e221e86","slug":"21551899072-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना पर शक किया जाना ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना पर शक किया जाना ठीक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सेना के खिलाफ आवाज उठाने वालों व आतंकी ठिकानों पर हमले के सुबूत मांगने वालों को शर्म आनी चाहिए। राजनीति के लिए सेना पर शक किया जा रहा है, जो ठीक नही है।
यह बातें भाजपा के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास ने बुधवार को कस्बे के कैली मंडी में कम्यूनिटी हाल के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर ही पायलट को सकुशल भारत पहुंचाया गया। यह बहुत बड़ी बात है। यह भारत सरकार की विदेश नीति ही है। आज पचास से अधिक विश्व के देश भारत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के काम को विश्व भी सराहना करता है, लेकिन अपने ही देश में राजनीतिक रोटियां सेकने वाले सेना पर भी उंगली उठा रहे हैं। 35ए के बारे में उन्होंने कहा कि यह मामला अदालत में चल रहा है। इस पर अदालत ही कार्रवाई करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल, भाजपा जिला प्रधान जंगवीर सिंह, नपा के प्रधान पवन कोहली, उप प्रधान कुमेर सिंह, सुभाष भगत, कश्मीर सिंह, पार्षद तार चंद, सरपंच लब्लु सांबयाल, सरपंच रीना चौधरी, लायंस क्लब के प्रधान राकेश सिंह, कैप्टन इंदर सिंह, पार्षद आरती अंतराल, बनरेश अंबा, विकास आदि उपस्थित थे।