{"_id":"5c6effbbbdec224d04454932","slug":"21550778299-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सेवा बहाल होने पर लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सेवा बहाल होने पर लोगों को राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। पांच दिन बाद बस सेवा बहाल हो गई है। बसों के संचालन के बाद लोगों ने काफी राहत महसूस की है। दूसरी तरफ बाजारों में चहल-पहल के चलते रौनक लौटी है।
पिछले कई दिन से जम्मू में कर्र्फ्यूू होने पर यात्री बसों का संचालन बंद होने पर लोग निजी वाहनों से आवाजाही कर रहे थे। वीरवार को ट्रांसपोर्ट सेवा बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्र में आवाजाही का साधन बसें, मिनी बस सहित टैंपो आदि बंद होने पर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदार पवन कुुमार, चंद्र प्रकाश ने कहा कि वैवाहिक सीजन होने पर तनावपूर्ण माहौल के चलते कारोबार भी काफी प्रभावित था। अधिकतर लोग बाजार में पहुंच विवाह आदि के लिए जरूरत का सामान की खरीदारी कर रहे हैं। स्कूल खोले जाने के आदेश के बाद स्कूलों में वीरवार को काफी कम ही विद्यार्थी पहुंचे। अगर आने वाले दिनों में मौसम बेहतर रहा तो स्कूलों में भी विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। किसान जागर सिंह ने कहा कि जम्मू में वाहनों की आवाजाही न होने पर ग्रामीण क्षेत्र में ही सब्जियां बेचनी पड़ रही थीं। वीरवार को बसें चलने पर सब्जीमंडी में सब्जी आदि ले जाने पर बेचने पर कुछ हद तक राहत मिली है।
----
सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत
सांबा। पुलवामा हमले के वाद भारत की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जहां आम लोगों ने सराहना की है वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण भी भयभीत हैं कि कहीं पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी न शुरू हो जाए। ग्रामीणों के अनुसार अब भय कारण वह लोग खेतों में भी नहीं जा सकते हैं। उधर अरनिया क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं वीरवार को सांबा में सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सेना की ओर से गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को भी संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षा बलों को सूचित करने के बारे में कहा गया है। ब्यूरो