{"_id":"5c6dbe02bdec220c2959e87a","slug":"21550695938-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर निया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर निया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। पुलवामा हमले के बढ़े तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठार गांव में बुधवार को चार संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि आठ घंटे के आपरेशन में सुरक्षाबलों को कोई सफलता नहीं मिली।
सुरक्षा एजेंसियों को कठार गांव में संदिग्धों के देखे जाने के साथ यह भी सूचना थी कि सीमा पर लगी तारबंदी भी काटी गई है। इसके बाद सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह नौ बजे ही सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक यह अभियान चला। इस दौरान वाहनों की जांच करने के साथ ही खेत, जंगल, पुराने बंकर में भी तलाशी ली गई। अभियान में तीन बख्तरबंद गाड़ियां भी लगाई गईं। यह अभियान काकू द कोठे, अला, पिंडी चारका और कठार में चलाया गया। वाहनों को रोककर उनके चालकों व उसमें सवार लोगों से भी पूछताछ की गई। ट्रकों को खोलकर उनका सामान जांचा गया। उधर,बीएसएफ के आईजी नरेंद्र सिंह जमवाल भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा बलों से बातचीत की।
कोट-
इस बात की जांच की जा रही है कि संदिग्धों के बारे में सूचना कहां से जारी हुई। फिलहाल स्थिति पर पूरी सतर्कता के साथ नजर रखी जा रही है।
-सौरभ पराशर, एसडीपीओ