{"_id":"5b183dbf4f1c1baf6e8b6ae4","slug":"21528315327-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा 2018 की तैयारियां तेज की गई हैं। यात्रियों के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू को सजाने का काम शुरू किया गया है। बेस कैंप में मरम्मत और दूसरे जरूरी कार्यों को 17-18 जून तक मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है।
सुरक्षाबलों ने आधार शिविर के आसपास डेरा डालना शुरू कर दिया है। यात्रा से पहले ही देशभर से साधु संत जम्मू पहुंचने लगे हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक के अलावा अन्य यात्रा रूट पर श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) के बैनर तले जून के मध्य लंगर संगठन रियासत में पहुंचेंगे।
साबलो के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए लंगर लगाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। देशभर से शिव भक्त लंगर लगाने के लिए जून के मध्य में जम्मू-कश्मीर में पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस बार 100 से अधिक लंगर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में खराब हालात के चलते लंगर सेवकों की सुरक्षा सरकार को पुख्ता बनाना चाहिए। यात्रा के लिए जिला, संभागीय प्रशासन के अलावा अन्य संबंधित विभागों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लखनपुर से गुफा तक चिकित्सा सुविधा
रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। इसके लिए स्थायी, अस्थायी चिकित्सा केंद्रों के अलावा मोबाइल चिकित्सा टीमें काम करेंगी। जम्मू में पांच स्थानों पर यात्रियों और साधु संतों को आन स्पाट पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
जम्मू में पांच जगह आन स्पॉट पंजीकरण
देश विदेश से आने वाले यात्री जम्मू के वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, जम्मू हाट, गीता भवन/राम मंदिर, पुरानी मंडी में आन स्पॉट पंजीकरण करवाकर यात्रा के लिए रवाना हो सकेंगे। इसमें साधुओं का पंजीकरण भी शामिल होगा। यात्रा शुरू होने के साथ यह सुविधा शुरू होगी। रियासत के 29 केएएस अधिकारियों को यात्रा रूट पर कैंप निदेशक/अतिरिक्त निदेशक के तौर पर 14 जून को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। कैंप निदेशकों की देखरेख में ही यात्रा ट्रैक पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।