{"_id":"42c240993fc70719df4b63e448859030","slug":"21-the-teacher-will-sit-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके स्कूल टीचर्स एसोसिएशन की संभागीय कमेटी ने वरिष्ठ उप प्रधान बनारसी दास की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक कर शिक्षकों द्वारा झेली जा रही परेशानी और अन्य मुद्दों पर समीक्षा की गई। इस मौके पर एसोसिएशन ने कहा है कि इक्कीस अक्तूबर को स्कूल शिक्षा निदेशालय के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में एसोसिएशन के संभागीय प्रधान हरि सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि विभाग की ओर से मास्टर और लेक्चरर की पोस्ट और प्रमोशन के लिए पिक एंड चूस जैसी प्रणाली को अपनाकर शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग एसएसए, आरएमएसए, एनपीएस और केजीबीवी योजनाओं के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों को पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण शिक्षकों को अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ उप प्रधान बनारसी दास ने कहा कि हमारी मांगे हैं कि लेक्चरर, हेडमास्टर और प्रिंसिपल को नियमित किया जाए, साथ ही दस से सात प्रतिशत तक का डीए भी जारी किया जाए।
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा है कि वह संभाग के सभी शिक्षकों से अपील करते हैं कि वह इक्कीस अक्तूबर को होने वाले भूख हड़ताल में शामिल होकर धरना प्रदर्शन को कामयाब बनाएं। बैठक में राजीव, जुल्फीकार, डा. शशिपाल, राज कुमार, यशपाल, केवल, गणेश, किशोरी, राकेश, शांति, शमशेर, मदन, भारत, सुभाष और अन्य सदस्य शामिल थे।