फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रियासत के सभी जिलों के एक्साइज विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त

रियासत के सभी जिलों के एक्साइज विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
रियासत के सभी जिलों के एक्साइज विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त
जम्मू। रियासत के सभी जिलों में आबकारी विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यह अधिकारी चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने जिले में हर रोज शराब से संबंधित रिपोर्ट बनाएंगे और चुनाव आयोग को इसकी जानकारी देंगे। चुनाव में शराब का गलत इस्तेमाल न हो, इसलिए इन अधिकारियों को मानीटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव तक छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

जम्मू जिले का अनिल चंदन को, कठुआ का रफी मलिक, सांबा का अतुल शर्मा, उधमपुर का रुपाली वैद, रियासी का गुलरेज हक, राजोरी का वीरेंद्र सिंह, पुंछ का मोहम्मद आरिफ को नोडल अफसर बनाया गया है। जबकि डोडा का नईम उर रहमान, किश्तवाड़ का तोसीफ मुस्तफा, रामबन का तारिक हुसैन, श्रीनगर का मोहम्मद अल्ताफ, बडगाम का साकिब हुसैन शाह, गांदरबल का मुश्ताक अहमद, पुलवामा का तारिक अहमद, शोपियां का रफीक अहमद, अनंतनाग का सलीम अकबर, कुलगाम का हुसैन अहमद, बारामुला का शौकत हुसैन, बांदीपोरा का फारूक अहमद, कुपवाड़ा का मुदस्सर यासिन, लेह का मोहम्मद अकबर हकीम और कारगिल का यासिर अराफात को नोडल अफसर बनाया गया है। राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव में शराब का भी जमकर इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को अपने साथ 9 से अधिक बोतल ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed